Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के रेट्स, चेक करें आपके शहर में क्या है कीमत

 Petroleum Diesel Latest Rates: पेट्रोल-डीजल के रेट्स में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.47 रुपये पर बनी हुई है, जबकि एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है.




Petroleum Diesel Price Today, IOCL Update 12 May, 2022: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल के रेट्स (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं. आज भी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले एक महीने से अधिक समय से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. मालूम हो कि मार्च के अंतिम दिनों से लेकर अप्रैल के शुरुआती कुछ दिनों तक पेट्रोल-डीजल के रेट्स में लगभग दस रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.47 रुपये पर बनी हुई है, जबकि एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है. आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में भी तेल के दाम नहीं बदले हैं. यहां पर एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, डीजल के रेट्स 104.77 रुपये पर स्थिर हैं. कोलकाता में पेट्रोल के रेट्स की बात करे तो यह अभी 115.12 रुपये पर स्थिर है, जबकि डीजल 99.83 रुपये में बिक रहा है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये बनी हुई है. एक लीटर डीजल 100.94 रुपये में बिक रहा है.


उधर, दिल्ली से सटे नोएडा में भी पेट्रोल के दाम जारी हो चुके हैं. यहां पर एक लीटर पेट्रोल 105.47 रुपये में बिक रहा है. डीजल की कीमत 97.03 रुपये है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल के रेट्स 96.83 रुपये बने हुए हैं. जयपुर की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 118.03 रुपये में बिक रहा है. एक लीटर डीजल की कीमत 100.92 रुपये हो गई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स नहीं बदले हैं. यहां पर एक लीटर पेट्रोल 118.07 रुपये में मिल रहा है, जबकि डीजल के रेट 101.09 रुपये पर स्थिर हैं.महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव


शहर का नाम पेट्रोल डीजल

दिल्ली 105.41 96.67

मुंबई 120.51 104.77

कोलकाता 115.12 99.83

चेन्नई 110.85 100.94

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.


प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Unrefined petroleum) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - Shocking Truth Revealed

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?